back to top
Monday, March 17, 2025
spot_img

Top 5 This Week

Related Posts

spot_img

Sindhi Style Dal Pakwan: स्वादिष्ट दाल पकवान

Thali RecipeSindhi Style Dal Pakwan: स्वादिष्ट दाल पकवान

नमस्कार दोस्तों, आज मैं बनाने जा रही हूं सिंधी स्टाइल दाल पकवान (Sindhi Style Dal Pakwan)। यह क्रिस्पी पकवान और चटपटी दाल का कॉम्बिनेशन बिल्कुल पापड़ी चाट जैसा लगता है। पकवान को बनाने के लिए मैंने आटे का इस्तेमाल किया है ( Aata dal pakwan recipe) , लेकिन यह फिर भी देखिए कितना क्रिस्पी और करारा बना है। आटे से बने दाल पकवान की रेसिपी पसंद आए तो इस रेसिपी को फॅमिली मेंबर्स के साथ शेयर करें। पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख के अंत में वीडियो देख सकते हैं।

सामग्री (Ingredients for Dal Pakwan)

  • आधा कप चना दाल (Chana Dal)
  • 1/4 कप तुवर दाल (Toor Dal)
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर (Turmeric Powder)
  • 1/2 चम्मच नमक (Salt)
  • 1 चम्मच तेल (Oil)
  • 2 चम्मच सरसों का तेल (Mustard Oil)
  • 1 चम्मच जीरा (Cumin Seeds)
  • 8-10 लहसुन की कली, कटी हुई (Garlic Cloves, chopped)
  • 2 लाल मिर्च (Red Chilies)
  • 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (Kashmiri Red Chili Powder)
  • धनिया पत्ता, कटा हुआ (Coriander Leaves, chopped)
  • 1 कप आटा (Wheat Flour)
  • 1/4 चम्मच कलौंजी (Nigella Seeds)
  • 1/4 चम्मच अजवाइन (Carom Seeds)

Dal Pakwan बनाने की विधि (Method)

Sindhi Style Dal Pakwan
Sindhi Style Dal Pakwan
  1. दाल की तैयारी:
    • चना दाल और तुवर दाल को दो से तीन पानी से अच्छे से धो लें।
    • प्रेशर कुकर में धुली हुई दाल, डेढ़ लीटर पानी, हल्दी पाउडर, नमक, और तेल डालें। मीडियम फ्लेम पर 6-7 सीटी लगने दें।
  2. पकवान की तैयारी:
    • आटे में कलौंजी, अजवाइन, नमक, और 2 चम्मच तेल मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
    • आटे को 5 मिनट रेस्ट करने दें।
    • आटे के छोटे-छोटे पीड़े बनाकर पतला बेलें और कांटे से छेद कर लें ताकि पकवान तलते समय फूले नहीं।
    • कढ़ाई में तेल गर्म करें और पकवान को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें।
  3. दाल में तड़का:
    • प्रेशर कुकर का प्रेशर खुद से निकलने दें और दाल की कंसिस्टेंसी चेक करें।
    • कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। जीरा, कटी हुई लहसुन की कलियां, और लाल मिर्च डालें।
    • तड़का चटकने के बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत फ्लेम बंद कर दें। तड़के को दाल में डालकर अच्छे से मिलाएं।
    • कटा हुआ धनिया पत्ता डालकर गार्निश करें।
  4. दाल पकवान की थाली:
    • दाल को कटोरी में निकालें और बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ता से गार्निश करें।
    • गरमा गरम दाल पकवान को सर्व करें और इसका आनंद लें।

IMAGE GALLERY

Sindhi Style Dal Pakwan
Sindhi Style Dal Pakwan
Sindhi Style Dal Pakwan
Sindhi Style Dal Pakwan
Sindhi Style Dal Pakwan
Sindhi Style Dal Pakwan

ALSO READ- Makhana Kheer Recipe | मखाने की खीर | Makhane Ki Kheer

टिप्स (Tips)

  • दाल को अच्छे से धोकर पकाएं ताकि पॉलिश निकल जाए।
  • पकवान को पतला बेलें और तलते समय फूले नहीं, इसके लिए कांटे से छेद करें।
  • तड़का लगाते समय कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें ताकि अच्छा कलर आए और तीखा ना हो।

तो देखिए, स्वादिष्ट सिंधी स्टाइल दाल पकवान बनकर तैयार है। आप इसे रोटी या चावल के साथ गरमा गरम सर्व करें और परिवार के साथ आनंद लें।

Sindhi Style Pakwan Dal Video

Sindhi Style Dal Pakwan

Keywords:

  • सिंधी स्टाइल दाल पकवान, Crispy Dal Pakwan, दाल पकवान रेसिपी, Healthy Dal Pakwan, How to make Dal Pakwan.

Related Keywords:

  • Sindhi Cuisine, चना दाल पकवान, Toor Dal Recipe, Traditional Sindhi Dish, दाल पकाने की विधि.

Hashtags:

  • #DalPakwan #SindhiCuisine #HealthyRecipe #IndianCuisine #MauryanKitchen
Sindhi Style Dal Pakwan: स्वादिष्ट दाल पकवान [ 2025 ]
Sindhi Style Dal Pakwan: स्वादिष्ट दाल पकवान

【 New Recipe 】 स्वादिष्ट Sindhi Style Dal Pakwan बनाने का आसान तरीका। This authentic दाल पकवान recipe brings traditional flavors to your table!

Type: Breakfast recipe

Cuisine: Sindhi

Keywords: dal pakwan

Recipe Yield: 4 Serving

Preparation Time: PT20M

Cooking Time: PT1H10M

Total Time: PT1H30M

Recipe Video Name: क्रिस्पी सिंधी पकवान दाल को एक बार जरूर बनाए | Dal Pakwan Recipe | Sindhi Pakwan Dal

Recipe Video Description: क्रिस्पी सिंधी पकवान दाल को एक बार जरूर बनाए | Dal Pakwan Recipe | Sindhi Pakwan Dal

Recipe Video Thumbnail: https://youtu.be/R5qzBY7emnM

Recipe Ingredients:

Editor's Rating:
4.5
Pooja Kushwaha
Pooja Kushwahahttps://mauryankitchen.com/
Hi, I'm Pooja Kushwaha, a professional chef with over 5 years of culinary experience. Cooking is my passion and profession—I love exploring new flavors and creating delicious dishes that bring joy to others. When I'm not in the kitchen, I enjoy sharing my culinary adventures with my wonderful partner.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Popular Articles

Latest from the blog

Aata Modak | Easy Modak Recipe in Hindi

Aata Modak | Easy Modak Recipe in Hindi : गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर, आज मैं बनाने जा रही...

Paan Modak | Easy Modak Recipe in Hindi

Paan Modak | Easy Modak Recipe in Hindi | No cook modak recipe : नमस्कार दोस्तों! आज गणेश चतुर्थी के इस...

Dry Fruits Modak | Easy Modak Recipe in Hindi

Dry Fruits Modak | Easy Modak Recipe in Hindi | No Cook Modak Recipe : नमस्कार दोस्तों! आज गणेश चतुर्थी के...

कोकोनट कुल्फी कैसे बनाएं | Coconut Kulfi Recipe | Nariyal Kulfi at Home

Home-made Coconut Kulfi Recipe- हेल्लो रीडर्स आज के इस आर्टिकल में, मैं आपको कोकोनट कुल्फी कैसे बनाएं (Coconut Multi Recipe | Na riyal Multi at Home ) के बारे...

Peanut Modak | Easy Modak Recipe in Hindi

Peanut Modak | Easy Modak Recipe in Hindi | No Cook Modak Recipe : नमस्कार दोस्तों! गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi...

Coconut Modak Recipe | No Cook Modak Recipe

Coconut Modak Recipe | No Cook Modak Recipe | Ganpati Bappa Bhog Recipe | Nariyal Modak | Easy Modak Recipe in...